फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, किशोर की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाऊस पर बहुअरा में सडक हादसे में मृतक के शोकाकुल परिजन। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सुकृत के पास मंगलवार की रात बेकाबू वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जानू अली (16) की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी सूर्यप्रकाश (18) भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव निवासी इरफान का पुत्र जानू अपने साथी गांव के ही सूर्यप्रकाश के साथ बाइक से सुकृत की तरफ गया था। देर रात दोनों घर लौट रहे थे। बताते हैं कि सुकृत से आगे बढ़ने पर तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पाकर पहुंची सुकृत चौकी पुलिस ने घायलों को मधुपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जानू को मृत घोषित कर दिया। सूर्यप्रकाश की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जानू की मौत पर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। रॉबर्ट्सगंज कोतवाल रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें