रेणुकूट। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के खाड़पाथर गांव के समीप मंगलवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। रेणुकूट चौकी प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बेलहत्थी गांव निवासी रामदुलारे (28) पुत्र सोहदली और जीत सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी हाथीनाला बाइक से मंगलवार की दोपहर ड्यूटी करने हिंडाल्को जा रहे थे। दोनों बाइक सवार बाबूराम सिंह महाविद्यालय के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस घटना में गंभीर चोंट लगने से रामदुलारे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा जीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। वहीं घायल को हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। घटना की जानकारी घरवालों को दी गई।