फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भूसा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर राजवाहा के पास भवानीपुर में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वह भूसा लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गया था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के खैरपुर निवासी बेचू कुमार (45) बुधवार को बाइक से दर्शन के लिए अमिला धाम गया था। दर्शन के बाद दोपहर में घर लौट रहा था। मधुपुर से राजगढ़ जाने वाले मार्ग पर मधुपुर राजवाहा से भवानीपुर के समीप मोड़ पर घूमने के दौरान भूसा लाद कर खड़े ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गया। ट्रॉली से निकला लोहा उसके पेट में घुस गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसके पीछे बैठा एक रिश्तेदार बाल-बाल बच गया।


हादसे को आमंत्रण दे रहे भूसा लदे ओवरलोड वाहन
इन दिनों जिले में भूसा लदे ओवर लोड वाहन जिले की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनसे हादसे का खतरा बना हुआ है। ऐसे वाहनों पर पुलिस व परिवहन विभाग का अंकुश नहीं है। बेखौफ होकर सड़कों पर फर्राटे भरने वाले इन वाहनों में कागजात के नाम पर सिर्फ रजिस्ट्रेशन होता है, ट्रॉली का रजिस्ट्रेशन नहीं होता। जबकि व्यावसायिक कार्य में ट्रॉली का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। बावजूद इसके सब कुछ पुराने ढर्रे पर संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें