फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के जैत गांव के पास घोरावल-खलियारी मार्ग पर रविवार की शाम चार पहिया वाहन के धक्के से बाइक गिर पड़ी। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक चालक दीपक (24) को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे में बाइक सवार दो महिलाएं जख्मी हो र्गइं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे राबर्ट्सगंज की ओर से बाइक पर युवक और दो महिलाएं सवार होकर शाहगंज की ओर जा रही थी। अभी बाइक सवार जैत गांव के समीप पहुंचे थे कि किसी चार पहिया वाहन बाइक में ठोकर मारते हुए निकल गई। वहीं बाइक सवार गिर पड़े। उसी दौरान विपरित दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में बाइक चला रहा शाहगंज थाना क्षेत्र के बेलाटाड़ निवासी दीपक की मौत हो गई। वहीं दोनों महिलाओं को चोट आई है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेने के साथ ही शव का पीएम कराने की कार्यवाही की जा रही है। मृतक के परिवार के लोग जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें