फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से युवक की मौत, बालिका झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश के बीच बिजली गिरने से एक युवक और गाय की मौत हो गई। बालिका झुलस गई। उसे म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर बारिश के दौरान करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव निवासी हीरा बहेलिया का पुत्र अभिमन्यु (22) सिवान में गाय चरा रहा था। अपराह्न करीब ढाई बजे अचानक शुरू हुई बारिश के बीच बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से अभिमन्यु और गाय की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, म्योरपुर कस्बे में बारिश के दौरान बिजली गिरने से लाली (12) पुत्री गोपाल रवानी गंभीर रूप से झुलस गई। इस दौरान घर में मौजूद उसकी मां सीमा देवी (33), बहन खुशी (15), लवली (10), बबली (9) को भी झटके लगे। लाली की स्थिति गंभीर होने से म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें