फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के वनदेवी मंदिर के पर बृहस्पतिवार की शाम को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार झारखंड निवासी इंद्रमणि कुशवाहा (56) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


झारखंड के गढ़वा जिले के नगर ऊटारी निवासी इंद्रमणि कुशवाहा (56) किसी काम से बाइक से अनपरा की ओर जा रहे थे। वनदेवी मंदिर के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में इंद्रमणि गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को इंद्रमणि के पुत्र जयंत कुशवाहा ने थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर ट्रक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें