फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: टीपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। रेणुका पार क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनारी टोला खाडर में शुक्रवार की शाम टीपर की चपेट में आने से बाइक सवार अशोक (25) की मौत हो गई। उसका साथी बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

टोला खाडर निवासी अशोक ओबरा खनन क्षेत्र में काम करता था। शुक्रवार की शाम वह अपने एक साथी राजकुमार के साथ गांव जा रहा था। गांव से महज एक किमी पहले ही अनपरा से फफराकुंड की ओर आ रही बालू वाली टीपर की चपेट में आ गया। दुर्घटना में बाइक चालक अशोक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा राजकुमार बाल बाल बच गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पनारी लक्ष्मण यादव ने घटना की जानकारी ओबरा पुलिस को दे दी है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें