फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सांड के दौड़ाने से बाइक अनियंत्रित, गिरकर युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जोगिनी और बनरदेवा के बीच बुधवार शाम सांड के दौड़ाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार चंदन (21) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अशोक (22) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के खुटारी गांव निवासी चंदन पुत्र छोटेलाल अपने साथी अशोक के साथ बुधवार शाम बाइक से बनरदेवा जा रहा था। रास्ते में एक सांड ने उनकी बाइक के पीछे दौड़ लगा दी। इससे घबराकर बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से चंदन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, अशोक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि चंदन का विवाह बनरदेवा में तय हुआ था और वह वहीं जा रहा था। वह दो भाइयों में बड़ा था। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें