फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हाइवा के पहिए के नीचे आई बाइक, तीन सवार सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कस्बे के जाबर गांव में एनएच-39 पर पेट्रोल पंप के सामने सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। पेट्रोल पंप से निकल रही बाइक की टक्कर से अनियंत्रित हुई दूसरी बाइक हाइवा के अगले पहिए के नीचे आ गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक बाल-बाल बच गए। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एक युवक को मामूली चोट आई, जिसे सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

खजुरी निवासी तीन लोग युवक बाइक से दुद्धी से खजुरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर एनएच-39 पर पहुंची प्लेटिना बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हीरो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे हाइवा के सामने पहुंच गई। हाइवा चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को नियंत्रित किया, लेकिन बाइक हाइवा के अगले पहिए के नीचे आ गई। पहिया चढ़ने से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार खजुरी निवासी बिट्टू (19) के पैर में मामूली चोट आई। स्थानीय लोगों ने उसे निजी वाहन से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बाइक पर सवार उसके भाई और रिश्तेदार सुरक्षित बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें