फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। रामपुर बरकोनिया थाना अंतर्गत धरमपुरवा गांव के पास शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में टकरा गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिल्थम गांव निवासी अनिल कुमार धांगर (20) अपने गांव के ही विकास धांगर (28) के साथ बाइक से करौंदिया गांव स्थित रिश्तेदारी में गया था। शुक्रवार की शाम दाेनों घर लौट रहे थे। दरमा-सिल्थम मार्ग पर धरमपुरवा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें चतरा पीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं विकास को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची रामपुर बरकोनिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें