फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News : शक्तिनगर से वाराणसी मार्ग पर ट्रेलर से टकराई बाइक, मौसेरे भाइयों की मौत

Tue, 12 Jul 2022 11:39 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

अनपरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैरपान गांव के समीप सोमवार की देर रात किलर रोड़ के नाम से मशहूर शक्तिनगर से वाराणसी मार्ग पर एक बार फिर सड़क दुर्घटना में दो जिंदगियां समाप्त हो गईं। दुर्घटना के बाद हाईवे पर घंटों जाम लगा रहा , पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरपान के समीप सोमवार की देर रात करीब साढ़े 10 बजे ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घंटों हाइवे को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बूझा कर वापस किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


बेलवादह निवासी मुकेश यादव पुत्र राजकुमार (20) अपने मौसेसे भाई म्योरपुर के बरईडांड निवासी गोविंद यादव पुत्र दयाशंकर (19) के साथ रिश्तेदारी में गया था। सोमवार की देर रात दोनों बाइक से बेलवादह लौट रहे थे। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बैरपान के पास सड़क पर पानी होने के नाते उनकी बाइक फिसलकर सामने से आ रही ट्रेलर की चपेट में आ गई।

 

विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि ट्रक व ट्रेलर चालक मनमाने ढंग से रास्ते में वाहनों को खड़ा कर कोयले पर पानी का छिड़काव करते हैं, इसी से पानी अक्सर सड़क पर लग जाता और हादसे का कारण बनता है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करा कर वापस भेजा और शव को अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि शवों की शिनाख्त करा कर युवकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है। वहीं ट्रेलर को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें