फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों ने बिहार सीमा पर डाला डेरा

Sun, 29 May 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोनभद्र में तेंदू पत्ता का तोड़ान जारी है। नक्सली इसमें किसी तरह का व्यवधान पैदा न करें इसको लेकर पुलिस एलर्ट है। रविवार को पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने अति नक्सल प्रभावित नगवां ब्लॉक के दर्जनों गांवों में सघन कांबिंग की। एसपी लल्लन सिंह के मुताबिक बिहार बार्डर पर नक्सलियों के आमद का सत्यापन कराने के लिए फोर्स लगाई गई है। संदिग्धों से पूछताछ भी की गई है।
विज्ञापन



चर्चा है कि जिले में तेंदू पत्ते की हो रही तोड़ान को लेकर नक्सलियों ने लेवी वसूलने के लिए बिहार के बंडा जंगल में डेरा डाल दिया है। रविवार को नक्सलियों की तलाश में सीओ सच्चिदानंद की अगुवाई में सीआरपीएफ और पीएसी के साथ मांची थाना क्षेत्र के तेनूडाड़ी, कजियारी, सूअरसोत, बाकी समेत अन्य जंगलों में सघन कांबिंग की। रेणुकूट और ओबरा वन प्रभाग क्षेत्र में 465 फड़ों पर तेंदू पत्तों की तोड़ान हो रहा है।

इसको लेकर नक्सली लेवी वसूलने के लिए सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो पांच दिन पूर्व बंडा जंगल में लेवी वसूलने को लेकर बैठक करने वाले झारखंड के कुख्यात नक्सली आनंद और अजय की अगुवाई में 20 से 25 हथियार बंद नक्सलियों ने शनिवार की देर रात मांची थाना क्षेत्र के बाकी जंगल से सटे बिहार बार्डर पर चहलकदमी की थी। सूचना पर रविवार की सुबह सीआरपीएफ, पीएसी और सिविल फोर्स के साथ सीओ सीटी सच्चिदानंद और मांची थानाध्यक्ष आरके पांडेय ने जंगलों में कांबिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने कहा कि तेंदू पत्ते की तोड़ान को लेकर फोर्स एलर्ट है। जिले से सटे राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों के भ्रमण करने की सूचना का सत्यापन कराने के साथ ही बार्डरों पर तैनात फोर्स को 24 घंटे एलर्ट रहने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें