फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनावः 36 घंटे के लिए बिहार बार्डर को किया गया सील

विज्ञापन
नक्सल प्रभावित इलाके में कांबिंग करते पुलिस के जवान। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले से सटे बिहार में बुधवार को विधान सभा चुनाव के लिए मतदान होगा। इस दौरान कुछ बूथों पर माओवादी नक्सली घटनाओं को अंजाम देकर सीमावर्ती इलाकों में शरण लेने की फिराक में हैं। इसका इनपुट मिलते ही सोनभद्र पुलिस अलर्ट हो गई है। मंगलवार को एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बिहार बार्डर को 36 घंटे के लिए सील कर दिया। जंगली इलाकों में कई थानों की पुलिस, सीआरपीएफ और पीएसी के जवान कांबिंग कर रहे हैं। सादे पोशाक में भी जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले की सीमा से सटे पड़ोसी बिहार प्रांत में विधान सभा चुनाव है। खुफिया एजेंसियों की मानें तो सीमा से सटे सासाराम और कैमूर जिले में कुछ बूथों पर नक्सली खलल पैदा करने की फिराक में हैं। घटना को अंजाम देने के बाद बचने के लिए नक्सली सीमावर्ती इलाकों में पनाह ले सकते हैं। इसकी भनक लगते ही जिले की पुलिस चौकन्ना हो गई है। मंगलवार की सुबह छह बजे से बुधवार की शाम छह बजे तक बिहार बार्डर को सील कर दिया गया। यहां तैनात पुलिस कर्मी बिहार से आने-जाने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की तलाशी के बाद ही गंतव्य रवाना कर रहे हैं। जंगली रास्तों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पूर्व में जिन रास्तों से नक्सलियों का आना-जाना रहा है, वहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मांची, कोन समेत अन्य थानों की पुलिस जंगलों में सघन कांबिंग कर रही है। जंगली इलाकों में रहने वालों से संदिग्धों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इन इलाकों में रहने वाले मुखबिरों के साथ, सादे पोशाक में जरूरत के अनुसार पुलिस कर्मियों को तैनात करते हुए अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। एसपी स्तर से जंगली इलाकों में तैनात फोर्स की कार्यप्रणाली और उनकी सुविधाओं की निगरानी की जा रही है।
बिहार में विधान सभा चुनाव के मद्देनजर बार्डर को 36 घंटे के लिए सील करा दिया गया है। सीमावर्ती इलाकों में सघन कांबिंग की जा रही है। जंगली रास्तों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं, ताकि कोई संदिग्ध व्यक्ति जिले में प्रवेश न कर सके। - आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें