फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजरा नाले पर चेकडैम निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी। नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत वैनी और डोरियां में शुक्रवार को भूमि संरक्षण विभाग की तरफ से गोष्ठी की गई। वहीं, डोरिया गांव में बिजरा नाला पर चेकडैम निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगवां ब्लाॅक प्रमुख आलोक कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि कोआपरेटिव अध्यक्ष आमडीह परमानंद ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। इसके बाद डोरियां बिजरा नाला मे चेकडैम निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इसके बाद जल संरक्षण के लिए बच्चों की तरफ से वाटरशेड रैली, प्रभात फेरी और महिलाओं की तरफ से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें जल है तो जीवन है, जल है तो कल है, जल बचाओ जीवन बचाओ के नारे लगाए। भगवान शंकर के मंदिर के पास पौधरोपण किया।
ब्लाॅक प्रमुख ने कहा कि सभी लोगों को जल संरक्षण, जल संचयन के बारे में गंभीरता से सोचना होगा। अन्यथा पानी का गंभीर संकट हो सकता है। कुछ किसानों को जल संचयन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूमि संरक्षण अधिकारी अमित कुमार चौबे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वैनी सतीश जायसवाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक महेंद्र प्रताप सिंह, मनोज जायसवाल, मुरारी पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें