फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेल के स्टोर रूम में आग, भारी नुकसान

Fri, 08 May 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
हिण्डाल्को महान अल्युमीनियम परियोजना परिसर स्थित भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के यार्ड में शुक्रवार को दोपहर बाद आग लगने से उठती लपटों ने हड़कंप मच गया। सिंगरौली प्रशासन, औद्योगिक परियोजनाओं के साथ ही जिले के ऊर्जांचल परिक्षेत्र के परियोजनाओं के दमकल दस्तों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। आग से भारी नुकसान होने की बात कही जा रही है। आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन



रोजमर्रा की भांति महान अल्युमीनियम परियोजना परिसर स्थित भेल के यार्ड में कामकाज जारी थी। दोपहर बाद दो बजे के करीब यार्ड उत्तरी छोर से लपटें उठती दिखी तो हड़कंप मच गया। जब तक आग पर काबू किया जाता, तब तक स्वरूप विकराल हो चुका था। हालात को देखते हुए सिंगरौली फायर यूनिट के साथ यहां स्थित औद्योगिक परियोजनाओं के अग्निशमन दस्ता पहुंचकर आग पर काबू की कोशिश में जुट गया।



बावजूद हालात नियंत्रित न होते देख एनसीएल की बीना स्थित फायर यूनिट, अनपरा तापीय परियोजना, लैंको, हिण्डाल्को रेणुपावर के भी अग्निशमन दस्ता दमकल वाहनों के साथ पहुंचकर आग बुझाने में जुट गया। बताते हैं कि 15 दमकल वाहन चार घंटे तक जूझते रहे, तब जाकर शाम छह बजे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इससे परियोजना परिसर में अफरातफरी की स्थिति बनी रही। आग कैसे लगी, इसको लेकर अधिकृत रूप से कोई खुलासा नहीं आ सका है। अलबत्ता शार्टसर्किट की संभावना जताई जा रही है। आग से कई मशीनरी पार्ट्स के भी जलकर नष्ट हो जाने की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें