फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाऊराव देवरस कालेज छात्रसंघ चुनाव के लिए 23 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। काफी गहमागहमी के बीच गुरुवार को भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए कुल 23 नामांकन पत्रों की खरीददारी हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी मिथिलेश कुमार गौतम व सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. हरिओम वर्मा ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए आज नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चला। इस दौरान कुल 23 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। 22 नवंबर को विभिन्न पदों के प्रत्याशी अपने-अपने नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन फॉर्म समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक जमा किया जाएगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री, कला संकाय प्रतिनिधि, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के पद पर चुनाव कराया जा रहा है। बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री व पुस्तकालय मंत्री पद के लिए एक हजार रुपये जमानत राशि निर्धारित की गई है। कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय प्रतिनिधियों के लिए 500 रुपये जमानत राशि निर्धारित है। 23 नवंबर को सुबह 10 बजे से एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उसी दिन एक बजे के बाद वैध नामांकन पत्रों की घोषणा की जाएगी। 25 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक नाम वापसी ली जाएगी। उसी दिन शाम चार बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशन की जाएगी। एक दिसंबर को सुबह नौ बजे से दो बजे तक मतदान होगा। शाम चार बजे से मतों की गणना होगी। फिर परिणाम की घोषणा की जाएगी। उसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें