घोरावल रामलीला में भरत मिलाप के दौरान झांकी का आरती पूजन करते लोग।
दशानन वध के बाद गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भरत मिलाप हुआ। इसमें भगवान श्रीराम के साथ ही चारो भाइयों के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। भरत मिलाप का जुलूूस भी निकला।
चोपन प्रतिनिधि के अनुसार नगर के बैरियर चौराहे पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भरत मिलाप का आयोजन हुआ। बैरियर के थाना छोर से भगवान राम माता सीता और लखन के साथ तो दूसरी तरफ हास्पिटल छोर से राजा भरत का भव्य जुलूस जब नगर का प्रवेश द्वार माने जाने वाले बैरियर चौराहे पर पहुंचा तो वहां जमा भक्तों के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। रामलीला कमेटी की ओर से महानंद पांडेय व कोमल सिंह के दोनों भाइयों का आरती पूजन कर स्वागत किया। उसके बाद दोनों भाई वहां बने मंच पर पहुंच कर एक दूसरे को गले लगाकर स्वागत किया। इस नयनाभिराम दृश्य को देख कर वहां मौजूद सबकी आंखें भर आईं।
इस मौके पर देवेंद्र शास्त्री, भूपेश चौबे, विजयनंद तिवारी, दयानंद मिश्रा, विशाल पांडेय, विमल शाहा, अमित सिंह, राजेश, प्रदीप अग्रवाल मौजूद रहे। घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार की भोर में नगर में भरत मिलाप पर शोभा यात्रा निकली। इसमें भारी भीड़ उमड़ी। लोग भगवान स्वरूपों के दर्शन को आतुर दिखे। आदि शक्ति माता काली, राधा कृष्ण के मनमोहक स्वरूप, श्रीराम दरवार समेत आधा दर्जन शोभा यात्राएं निकाली गईं। शोभा यात्रा कमेटी की ओर से माता काली को प्रथम, राधा कृष्ण को द्वितीय एवं श्रीराम दरवार को तृतीय स्थान दिया गया। इस मौके पर नंदलाल उमर, दिनेश अग्रहरि, उदित, ऋषभ गुप्ता, विक्की, बृजेश उमर मौजूद रहे।