फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मेरठ को दो विकेट से हराकर भदोही क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
खजुरी में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का अंतिम लीग मैच मेरठ और भदोही के बीच खेला गया। जिसमें मेरठ को दो विकेट से हराकर भदोही ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रगति शील किसान बाबू पंकज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मेरठ के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मेरठ ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 170 रन बनाए। मेरठ टीम के बल्लेबाज कुलदीप ने सर्वाधिक 38 रन बनाए।
जबकि रुद्रांश ने 37, गौरव ने 18 और प्रशांत ने 17 रन बनाए। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदोही की टीम 18.1 ओवर में आठ विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

भदोही टीम से बल्लेबाजी करते हुए विशाल राय ने 46, अभिषेक 18, शिवकुमार ने 21 रन बनाए। टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच बृहस्पतिवार को एमएस क्रिकेट अकादमी वाराणसी और चोपन के बीच खेला जाएगा।
इस मैच के निर्णायक एम्पायर नौशाद खान व सुरेश सिंह रहे। कमेंट्री अमृत गुप्ता ने स्कोरिंग प्रियांशु जायसवाल ने की। इस मौके पर विकाश स्पोर्टिंग क्लब के संरक्षक माला चौबे, सुरेश पटेल, सुनील श्रीवास्तव, संतोष पटेल, कासिम हाशमी, वकार बाबू, छोटू सिंह, मौजूद रहे

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें