वाराणसी के इमरान को मोबाइल लौटाते सचिव कमलेश शर्मा, जागरूक पाठक
- फोटो : 1
सोनभद्र। सजौर बीपैक्स के सचिव कमलेश शर्मा ने 35 हजार रुपये कीमत का मोबाइल उसके मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। यह घटना सोमवार को चंदौली के राजदरी प्रपात में हुई। कमलेश शर्मा को वहां एक मोबाइल पड़ा मिला। काफी तलाश के बाद भी मालिक का पता नहीं चला। राबर्ट्सगंज लौटने पर उन्होंने मोबाइल में सेव नंबरों से संपर्क किया। देर रात वाराणसी निवासी इमरान ने अपना मोबाइल बताया। कमलेश ने इमरान को आधार कार्ड व स्वामित्व प्रमाण के साथ बीपैक्स बुलाया। सुबह प्रमाणों की पुष्टि के बाद गवाहों की मौजूदगी में मोबाइल सौंप दिया गया। सहायक आयुक्त संजय कुमार वर्मा ने कमलेश की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नेकी और परोपकार ही सहकारिता का दूसरा नाम है। एडीसीओ सदर निर्मल कुमार मौर्य ने कहा कि ऐसे कार्यों से सहकारिता के प्रति विश्वास बढ़ेगा।