घोरावल-कोहरथा मार्ग पर बेलन नदी का पानी चढ़ने से रास्ते में बैरिकेडिंग कराती पुलिस। -स्रोत: पुल
घोरावल। बारिश के चलते बेलन नदी में बनी उफान की स्थिति ने कई मार्गों पर आवागमन ठप कर दिया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही सोमवार की देर शाम घोरावल-कोहरथा मार्ग और गुरुवल-दीवा मार्ग स्थित पुल पर नदी का पानी दो फुट तक चढ़ आया।
इससे इन मार्गों से 15 से अधिक गांवों के लिए होने वाला आवागमन बंद हो गया। एहतियातन पुलिस ने बांस-बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि घोरावल-कोरहथा मार्ग स्थित पुल के रेलिंग का आधा हिस्सा डूब गया है। पानी के बढ़ने का क्रम जारी है।
इसी तरह, घोरावल-गुरुवल-दीवा मार्ग पर भी दो फीट पानी चल रहा है। पानी भरे रास्ते से आवागमन के चक्कर में कहीं कोई हादसा न हो जाए, इसलिए बांस-बल्ली लगाकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।