फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेलाही बंधी से पानी का रिसाव

Sun, 27 Nov 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
लोढी स्थित भेलाही बंधी से पानी रिस रहा है।
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के लोढ़ी गांव में स्थित भेलाही बंधी से रिसाव शुरू हो गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया है। इस बंधी से राबर्ट्सगंज नगर में पानी की आपूर्ति होती है। मामला संज्ञान में आने पर एडीएम रामचंद्र ने नगर पालिका के ईओ को पानी रिसाव की जांच कर अविलंब रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



भेलाही बंधी से पाइपलाइन के जरिए राबर्ट्सगंज के ब्र्रम्हनगर, मेन मार्केट, उत्तर मोहाल, नई बस्ती, अंबेडकर नगर, विकास नगर, अशोक नगर, दीप नगर समेत अन्य मोहल्लों मेें पेयजलापूर्ति की जाती है। अगस्त 2016 में अत्यधिक बारिश होने की वजह से वर्तमान में बंधी लबालब भरी हुई हैै। हालांकि पिछले कुछ दिनों से बंधी के उत्तरी और पूर्वी कोने के समीप पानी का रिसाव शुरू हो गया हैै।
हालात यह है कि दिन-प्रतिदिन पानी का रिसाव तेज हो रहा है। इससे बंधी के आसपास रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि जिस स्थान पर रिसाव हो रहा है उससे करीब तीन सौ मीटर दक्षिण पूर्व में बंधी टूट चुकी हैै। बंधी टूटने पर काफी क्षति हुई थी। यहां तक की राजमार्ग बह गया था। बंधी से पानी का रिसाव शुरू होने की सूचना पर अपर जिलाधिकारी रामचंद्र ने कहा कि भेलाही बंधी में अत्यधिक पानी हैै।
विज्ञापन



ऐसे मेें बंधी से पानी का रिसाव होना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार को पानी का रिसाव कैसे हो रहा है और रिसाव बंद कैसे होगा और बंधी की मरम्मत कैसे होगी इस बारे जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया             गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें