फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी व कंपनी कर्मी के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर योगीचौरा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर व्यवसायी व कंपनी कर्मी के बीच हुई मारपीट से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस बीच मारपीट करने वाले फरार हो गए। खड़िया स्थित पावर प्रोजेक्ट के राख बांध से राख का उठान किया जा रहा है। इस कार्य में तीन कंपनियां लगी हैं। शनिवार रात 11 बजे काम कर रही एमजी गेड़िया कंपनी का कर्मचारी सूर्य प्रताप शर्मा (20) कंपनी से जुड़े ट्रेलरों में डीजल डलवा रहे थे। इसी बीच दो व्यवसायी पहुंचे। दोनों ने अपने वाहनों में कंपनी के तय दो सौ लीटर से अधिक डीजल डलवाने के लिए कर्मचारी सूर्यप्रताप शर्मा पर दबाव बनाया। कर्मी ऐसा करने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। ऐसे में पंप व मुख्य मार्ग पर वाहन खड़े हो गए व जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक संबंधित लोग फरार हो गए। इस मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दिया है। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। उनका कहना था कि शुरुआती जांच में एक पक्ष की ज्यादती सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें