फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाचपेयी के पूण्य तिथि पर पुष्प अर्पित करत - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए भाजपा के नगर अध्यक्ष बलराम सोनी की अध्यक्षता में पन्नूगंज रोज स्थित नीलकंठ मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने वाजपेयी को अजात शत्रु बताया। कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने आजीवन मूल्यों पर आधारित राजनीति की। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने अटल द्वारा देश व संगठन हित में किये गए कार्यों को याद किया। इस अवसर पर व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, राजेश बंसल, रविन्द्र केशरी, घोरावल मण्डल इकाई के अध्यक्ष अरुण पाण्डेय, विनोद सोनी, विजय केशरी, अनुपम तिवारी, अजय श्रीवास्तव, विजय विश्वकर्मा, धीरेन्द्र पाण्डेय, भैया लाल, अरुण तिवारी, राहुल शर्मा, सरोज केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें