दुद्धी। अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन डॉ. राजीव कुमार सिंह ने शनिवार को दोपहर में कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बैरक, असलहा बैरक, भोजनालय, पीने के पानी का साधन के अलावा साफ सफाई का हाल जाना। मुकदमे से संबंधित विवेचना को समय से जांच कर न्यायालय में प्रेषित करें।
अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन ने थाना प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया कि पंचायत चुनाव शीघ्र आने वाले हैं। इस मामले पर सावधानी और सतर्कता बरतें। मुकदमे से संबंधित विवेचना को समय से जांच कर न्यायालय में प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि मुकदमों की विवेचना थाने में आए फरियादियों और महिला के साथ पुलिस पूरी तत्परता और पारदर्शिता के साथ उनकी समस्याओं का समाधान तत्काल करें। क्षेत्र में गुंडे, बदमाश, अराजक तत्व पर कड़ी निगरानी रखें और उन पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यदि किसी प्रकार की कोई शिकायत मिली तो संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।