फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Fri, 06 Nov 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में स्थित संत जेवियर्स उच्चतर  माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को यातायात माह नवंबर के तहत यातायात पुलिस की ओर से जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमेें बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि सीटी क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद ने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद ने कहा कि वाहन चलाने से पूर्व चालक ईंधन, ब्रेक आयल, ब्रेक, टायर और ट्यूब चेक कर लें। चौराहे पर सड़क पार करते वक्त बत्ती का इंतजार करें और सड़क पार करने के लिए जेब्रा लाइन का इस्तेमाल करें। सड़कों को तेज गति से पार करें, सड़क पर मत खेलिए, सड़क यातायात के लिए बनी है। कहा कि खड़े वाहनों के पास खेलना या खड़ा नहीं होने चाहिए क्योंकि अचानक कोई वाहन चला सकता है। बरसात में वाहनों को संभल कर चलाना चाहिए, क्योंकि सड़क पर फिसलन होती है। यातायात प्रभारी गजानंद यादव ने कहा कि नियमों के पालन सेे दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। फादर ओम प्रकाश लकड़ा, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें