फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बार चुनाव का एलान, 10 से होगी नामांकन पत्रों की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन के वर्ष 2024-2025 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा शुक्रवार को हो गई। दस दिसंबर से पर्चे की बिक्री शुरू हो जाएगी। वहीं 17 दिसंबर को टेंडर मतदान और 20 को मतदान होगा। 21 दिसंबर को मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन


सोनभद्र बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत 23 पदों के लिए चुनाव होगा। इसके लिए 10 व 11 दिसंबर की दोपहर 12 से 3 बजे तक पर्चा वितरित होगा। इसे 11-12 दिसंबर को जमा किया जाएगा। प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 13 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे होगा, जबकि आपत्ति उसी दिन सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच होगी। इसके बाद दो बजे तक पर्चे की जांच और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। वैध पर्चे का प्रकाशन 13 दिसंबर को दोपहर 3 बजे होगा। पर्चा वापसी 13 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से 4 बजे के बीच और अंतिम वैध पर्चे का प्रकाशन उसी दिन दोपहर बाद 4:30 बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों के बीच मतदाता सूची का वितरण 16 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच किया जाएगा, लेकिन जिन पदों पर वोट डाला जाएगा, उन्हीं प्रत्याशियों को मतदाता सूची दी जाएगी। जो वकील मतदाता वोटिंग के दिन बाहर रहेंगे, उनकी सुविधा के लिए 17 दिसंबर को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच टेंडर वोट डाले जाएंगे। 20 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। वहीं 21 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से मतगणना कराई जाएगी। उसी दिन विजयी पदाधिकारियों की घोषणा होगी। चुनाव कार्यक्रम के एलान के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने जनसंपर्क भी तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें