फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के विकास में सार्थक भूमिका निभाएं बैंक, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक जनता के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करते हुए रोजगार परक योजनाओं को मूर्त रूप देने में सकारात्मक सहयोग कर जिले के विकास में सार्थक भूमिका निभाए। सभी बैंक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों के प्रति नियमित जिम्मेदारी के साथ ही मानवीय नैतिकता भी निभाएं। जनता के लिए कम ब्याज पर कर्ज मुहैया कराएं। ये निर्देश बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम अभिषेक सिंह ने बैंकों की डीएलआईसी एवं डीसीसी की में दिए। उन्होंने कहा कि जो बैंकर जनता की भलाई के मुताबिक काम नहीं कर रहे हैं, वे अपने कार्य में सुधार लाएं। उन्होंने योजनाओं ने बिंदुवार समीक्षा की। कहा कि बैंकर्स रोजगार परक योजनाओं में सहयोग करते हुए स्थानीय रोजगार को बढ़ावा दें। सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी, एलडीएम मुकेश कुमार, डीडीएम नाबार्ड पंकज कुमार, निदेशक आरसेटी रत्नेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें