राबर्ट्सगंज स्थित इलाहाबाद बैंक के सामने शुक्रवार को प्रदर्शन करते यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियन के सदस्य।
यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर जन विरोधी बैंकिंग सुधारों तथा कामगार विरोधी श्रम सुधारों के विरुद्ध शुक्रवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज समेत जिले के सभी बैंकों में हड़ताल रही। बैंक कर्मियों की हड़ताल की वजह से करीब 80 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
बता दें कि जन विरोधी बैंकिंग सुधारों तथा कामगार विरोधी श्रम सुधारों के विरुद्ध यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय राबट्र्सगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक समेत अन्य सभी बैंकों में बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। इसकी वजह से जिले भर के बैंकों का समूचा कामकाज ठप रहा। इसके चलते करीब 80 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। बैंककर्मियों ने एआईबीईए, एआईबीओए, यूपीबीईयू और पीएनबीएसए के बैनरतले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को सुदृढ़ किए जाने, बैंकों का निजीकरण रोके जाने, खराब ऋणों की वसूली के उपाय शुरू करने की आदि मांग की।
इलाहाबाद बैंक के अग्रणी बैंक प्रबंधक करुणेश कुलश्रेष्ठ और भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर दिनेश राय ने बताया कि जिले भर के सभी बैंकों में हड़ताल होने की वजह से समूचा कामकाज प्रभावित रहा। इसके चलते करीब 80 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में मोहित कुमार, पारसनाथ, ओमप्रकाश यादव, अजीत कुमार, विजय सिंह, राधेश्याम, संतोष कुमार, अमित कुमार, हरिहर, रुपेश आदि रहे।