हिन्दुआरी के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश उसके पास आए और गाली-गलौज करते अनितेश की बाइक रोकने का प्रयास करने लगे। बाइक की चाभी भी छीनने की कोशिश की। अनितेश जब तक कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसे गोली मार दी। सीने के पास गोली लगते ही अनितेश वहीं गिर पड़ा।
गोली की आवाज सुनकर लोग उस ओर दौड़े, तब तक बदमाश भाग गए थे। राहगीरों की सूचना पर हिन्दुआरी चौकी इंचार्ज आशुतोष राय, रॉबर्ट्सगंज कोतवाल गोपालजी गुप्ता मौके पर पहुंचे। आननफानन घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
एएसपी अनिल कुमार, सीओ चारु द्विवेदी ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक हमलावरों की तलाश में टीम लगा दी गई है। विभिन्न पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।