फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बैंक मैनेजर के चालक को सड़क पर मारी गोली, भीड़ देख बाइक की चाबी लेकर भागे बदमाश; पहुंची पुलिस

Thu, 03 Jul 2025 11:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

यूपी के सोनभद्र स्थित हिन्दुआरी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीच सड़क पर बदमाशों ने ओवरटेक कर एक युवक को गोली मार दी। आवाज सुनकर लोग उस ओर दाैड़े तो बदमाश भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस ने युवक को अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करवाता घायल और बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sonbhadra News: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी के पास गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक इंडियन बैंक की मधुपुर शाखा के प्रबंधक का ड्राइवर है। उसके सीने के पास गोली है। 

विज्ञापन


युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के पीछे कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। एएसपी, सीओ सहित अन्य अफसरों ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।

रॉबर्ट्सगंज के गौरी निस्फ गांव निवासी अनितेश (23) इंडियन बैंक की मधुपुर शाखा के प्रबंधक की गाड़ी चलाता है। वह गत 12 जून से यहां काम कर रहा है। बताते हैं कि गुरुवार की रात करीब पौने 10 बजे वह रॉबर्ट्सगंज से अपने घर बाइक से जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

हिन्दुआरी के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश उसके पास आए और गाली-गलौज करते अनितेश की बाइक रोकने का प्रयास करने लगे। बाइक की चाभी भी छीनने की कोशिश की। अनितेश जब तक कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसे गोली मार दी। सीने के पास गोली लगते ही अनितेश वहीं गिर पड़ा। 

गोली की आवाज सुनकर लोग उस ओर दौड़े, तब तक बदमाश भाग गए थे। राहगीरों की सूचना पर हिन्दुआरी चौकी इंचार्ज आशुतोष राय, रॉबर्ट्सगंज कोतवाल गोपालजी गुप्ता मौके पर पहुंचे। आननफानन घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। 

एएसपी अनिल कुमार, सीओ चारु द्विवेदी ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक हमलावरों की तलाश में टीम लगा दी गई है। विभिन्न पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें