सोनभद्र (ब्यूरो)। राबर्ट्सगंज स्थित दूधनाथ महादेव मंदिर परिसर से मंगलवार को मंगसिर बदी नौमी के उपलक्ष्य में गाजे-बाजे के साथ श्रद्घालुओं ने राणी सती दादीजी की भव्य कलश यात्रा निकाली। इस दौरान राणी सती दादी की मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया हैै। रात में भंडारे का भी आयोजन हुआ।
दूधनाथ महादेव मंदिर से कलश यात्रा गुरूद्वारा से मेन चौक होते हुए शीतला मंदिर के रास्ते से उत्तर मोहाल में स्थित राणी सती मंदिर पहुंची। वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश स्थापना की गई। इसके बाद श्रद्घालुओें ने आरती-पूजन किया। कलश यात्रा के दौरान सैकड़ों महिलाएं, पुरुष, बच्चें सिर पर कलश लेकर पैदल चल रहे थे। रास्ते भर आयोजकों द्वारा आतिशबाजी की गई। इस मौके पर पुरुषोत्तम जालान, राजकुमार जालान, ओमप्रकाश जालान, विजय कानोडिया, रवि जालान, हर्ष जालान, कृष्ण कुमार जालान, रवि अग्रवाल, दिनेश जालान, अनीता, रीतू, खुशबु, मीरा जालान, शीला, उमा, जयश्री कानोडिया आदि मौजूद रहे।