फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक संसाधनों की लूट पर लगे रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। स्वराज अभियान के राष्ट्रीय नेता अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्रक भेजा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि सोनभद्र में अवैध खनन के कारोबार पर रोक नहीं लग रही है। पत्र में उन्होंने कहा है कि अभी हाल ही में दुद्धी तहसील के कोरगी और पिपरडीह गांव के बीच में कनहर नदी के अंदर एक कंपनी को मोरंग खनन का पट्टा दिया गया और वह सुरक्षित वन क्षेत्र में बिना किसी अनुमति के सड़क बनवाकर मोरंग का परिवहन कर रही है। उन्होंने इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। अखिलेंद्र ने पत्र सचिव वन एवं पर्यावरण भारत सरकार, प्रमुख वन संरक्षक भारत सरकार, प्रमुख सचिव पर्यावरण, खनिज कर्म, वन यूपी और डीएम व एसपी सोनभद्र को भी भेजा है। उन्होंने कहा कि जिले में अभी भी सरकार के संरक्षण में प्राकृतिक संसाधनों की लूट जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें