फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बकरीद आज, ईदगाह में नमाज की तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर रॉबर्ट्सगंज ईदगाह सहित मस्जिदों में तैयारी पूरी कर ली गई है। सबसे पहले बकरीद की नमाज ईदगाह में सुबह सात बजे अदा की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद अन्य स्थानों पर नमाज अदा होगी। बकरीद के नमाज को लेकर नगर पालिका प्रशासन की तरफ से साफ-सफाई सहित अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी दी जाएगी। पूर्व संध्या पर खरीदारों की बाजार में भीड़ दिखी।
अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मुस्ताक खान ने बताया कि बकरीद का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। नमाज सबसे पहले रॉबर्ट्सगंज नगर के चंडी होटल स्थित ईदगाह में अदा की जाएगी। यहां सुबह सात बजे मौलाना तौफिक नमाज अदा कराएंगें।
विज्ञापन

इसके बाद करीब आठ बजे रॉबर्ट्सगंज मेन मार्केट स्थित जामा मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। जामा मस्जिद में मौलाना खुर्शीद की मौजूदगी में नमाज अदा कराई जाएगी। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से साफ-सफाई, बिजली और पानी की आपूर्ति की उचित व्यवस्था कराएं जाने की अपील की।
उधर, नगर पालिका प्रशासन की तरफ से चंडी होटल स्थित ईदगाह, जामा मस्जिद के आस-पास साफ सफाई कराई गई। पुलिस प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। सदर मुस्ताक खान ने बताया कि नमाज में भीषण गर्मी से निजात दिलाने एवं बारिश की दुआ की जाएगी।
नमाज के बाद मुस्लिम बंधु अपने घरों में कुर्बानी करेंगे। बकरीद की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के साथ ही नगर पंचायतों एवं ग्रामीण बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। सेवईं, खजूर और नए कपड़ों की खरीदारी खूब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें