फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बकहर नदी उफनाई, पुल पर पानी आने से कांवड़ यात्रा का मार्ग बदला

विज्ञापन
घोरावल क्षेत्र के धुरकरी गांव में पानी में डूबा बकहर नदी का पुल। ं - फोटो : जागरूक पाठक
विज्ञापन
घोरावल। क्षेत्र में शनिवार की रात हुई भारी बारिश से बकहर नदी उफना गई है। धुरकरी गांव के पास नदी पर बना पुल डूब गया। घोरावल को मिर्जापुर से जोड़ने वाले इस पुल पर करीब 5 फीट तक पानी आने से कांवड़ यात्रा रोक दी गई है। कांवड़ियों को शिवद्वार जाने के लिए 10-12 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। वाहनों को भी राजगढ़ या भैंसवार की तरफ घूमकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश की वजह से शिवद्वार मार्ग, कोहरथा मार्ग, गुरुवल मार्ग व मंदहा मार्ग पर बेलन नदी भी उफान पर है। अगर बारिश नहीं रुका तो बेलन नदी पर बने पुलों के डूबने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि रविवार को दोपहर बाद कम बारिश हुई। बेलन नदी पर बने रिठ्ठी बांध के सात फाटक खोल दिए गए हैं। इससे बेलन और बकहर नदियों का जलस्तर कम हो रहा है।
घोरावल नगर व गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित है, जिससे पेयजल और नेटवर्क की समस्या हो रही है। बारिश से ग्रामीण इलाकों में दर्जनों घरों में पानी घुसने और कई कच्चे मकान गिरने से लोग परेशान हैं। घोरावल नगर में सीएचसी मार्ग, वन विभाग कार्यालय परिसर, मुक्खा मोड़, खुटहां बाईपास आदि मार्गों पर पानी भर गया है। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, बेलन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कुसुमा, मंदहा, भरौली, कनेटी, डेढ़ी, मरसड़ा खड़देउर, डोरिहार, मझिगवा चौहान, बहेरी सहित दो दर्जन से ज्यादा तटवर्ती गांवों में धान, मिर्च, टमाटर की फसलें डूबने से किसानों को क्षति हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें