फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गैर इरादतन हत्या में दंपती समेत पांच की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। गैर इरादतन हत्या के मामले में सत्र न्यायाधीश राम सुलीन सिंह की अदालत ने दंपती समेत पांच आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी। इनमें दो आरोपियों ने नियमित जमानत और तीन ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। मामला कोन क्षेत्र के कुड़वा गांव का है। यहां मारपीट में घायल विद्यावती देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। महावीर प्रसाद गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 28 अगस्त को उनकी मां विद्यावती देवी (55) के साथ मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें इलाज के लिए कीर्ति पाली अस्पताल ले जाया गया, जहां 13 सितंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में विनय गुप्ता, उनकी पत्नी नेहा देवी, प्रमोद गुप्ता, उनके बेटे श्रवण गुप्ता, बेटी नेहा कुमारी और अरविंद को नामजद किया गया था। प्रतिमा, श्रवण और नेहा ने अग्रिम जमानत, जबकि प्रमोद और विनय ने नियमित जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपियों को गलत तरीके से फंसाया गया है। घटना के समय वे मौके पर मौजूद नहीं थे और उनका कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है। जिला शासकीय अधिवक्ता ने जमानत अर्जी का विरोध किया। न्यायालय ने पाया कि प्राथमिकी के अनुसार आरोपियों ने मृतका के साथ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। सीटी स्कैन रिपोर्ट में मृतका के सिर में चोट का उल्लेख है। अदालत ने कहा कि विवेचना अभी जारी है। ऐसे में जमानत मिलने पर साक्ष्यों को प्रभावित किए जाने की आशंका है। इस आधार पर पांचों की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें