फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मौसम खराब रहने, बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में खरीफ की फसल की कटाई एवं रबी को फसलों की बोआई का कार्य किसान कर रहे हैं। वर्तमान में चक्रवाती तूफान दाना के प्रभाव के मद्देनजर किसानों को सजगता बरतने की आवश्यकता है। जिला कृषि अधिकारी डाॅ. हरिकृष्ण मिश्र ने बताया कि रबी की फसलों में गेहूं, तिलहन एवं दलहनी फसलों की बोआई किसान आगामी दो दिन तक न करें। केवल बोआई से संबंधित तैयारियों को ही पूर्ण करें। बताया कि धान एवं अन्य खरीफ फसलों की कटाई अभी दो दिनों तक न करें। कहा कि खरीफ की कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें, जिससे वर्षा एवं तेज हवा के प्रभाव से बचा जा सके। अभी रबी सीजन की फसलों की दो दिन देर से बोआई पर बहुत अधिक नुकसान होने की आशंका नहीं है। लेकिन यदि दाना चक्रवाती तूफान का प्रभाव होता है तो इससे अधिक हानि की आशंका रहेगी। बताया कि आगामी दो दिन तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें