रॉबर्ट्सगंज तियरा विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभ
सोनभद्र। विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम रॉबर्ट्सगंज में शुक्रवार को पांच किमी की क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसडीएम सदर उत्कर्ष द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बालक वर्ग के 40 और बालिका वर्ग की 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में बाबूलाल ने प्रथम, चंदन चौहान ने द्वितीय और विक्रम सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार अमरजीत चौहान, चंदन मौर्या और श्याम देव को मिला। वहीं, बालिका वर्ग में अमीषा यादव प्रथम, हेमलता द्वितीय और हीरा तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार सोनम यादव, वर्षा और सीमा को मिला। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड और विशिष्ट अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्त, मनोज कुमार सोनकर, खेल विभाग के प्रशिक्षक सुनील यादव, विश्वास शर्मा, सुमंगला, विनोद कुमार यादव, सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे।