फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबू पर परेशान करने का आरोप

Tue, 22 Sep 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के बैनर तले सेवानिवृत्त शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान शिक्षकों ने ट्रेजरी के बाबू पर पेंशनरों को परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


बैठक में द्वारिका प्रसाद ने कहा कि जिनकी पेंशन कटौती पंद्रह साल तक हो चुकी है। उन लोगों की कटौती अभी तक बंद नहीं की गई। ट्रेजरी आफिस के बाबू जानबूझ कर पेंशनरों को परेशान कर रहे हैं।

कुवेर राम ने कहा कि 30 जून, 15 को सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन पास कराने के नाम पर ट्रेजरी कार्यालय में तैनात बाबू दोहन करते हैं। सुविधा शुल्क न देने वाले पेेंशनरों को परेशान किया जाता है।
विज्ञापन


कैलाश देव ने कहा कि 80 वर्ष पूरा होने पर अतिरिक्त पेंशन देने की राजाज्ञा है। नर्वदा प्रसाद मिश्रा ने कहा कि पांच माह पूर्व पेंशन की संशोधित राजाज्ञा वित्त एवं लेखा कार्यालय मेें उपलब्ध करा दी गई है।

लेकिन अभी तक संशोधित पेंशन नहीं लगाई गई। अध्यक्षता कर रहे रासबिहारी देव पांडेय और महामंत्री रमेश प्रसाद ने कहा कि ट्रेजरी कार्यालय में तैनात बाबू के कार्यप्रणाली से पेंशनर परेशान हो गए हैं।

चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र पेंशनरों की समस्याएं दूर नहीं की गई तो संगठन वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर रविंद्र नाथ दूबे, नवल किशोर सिंह, कुवेर राम, प्रेमचंद्र सिंह, उमाकांत, नन्हकू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें