फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबलू जिलाध्यक्ष तो कोषाध्यक्ष बने अजय कुमार

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के चुनाव को संबोधित करते प्र? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ शाखा सोनभद्र का द्विवार्षिक अधिवेशन/ चुनाव सोमवार को रामलीला मैदान रॉबर्ट्सगंज में हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे रहे। अधिकारी जगदीश प्रसाद की देखरेख में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सुरेंद्र नाथ वर्मा को संरक्षक मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष पद पर बबलू जायसवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। मिथिलेश मिश्रा को जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, प्रवीण कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर विश्वनाथ प्रसाद, प्रतिमा सिंह और बलिराम सिंह, जिलामंत्री पद पर लल्लू प्रसाद, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर पन्नालाल, संगठन मंत्री रामनगीना सिंह, कार्यालय सचिव परशुराम, कोषाध्यक्ष अजय कुमार राही और ऑडिटर पद पर श्याम करन निर्विरोध निर्वाचित हुए। जितेंद्र कुमार और मुकेश कुमार को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, लालचंद शर्मा, दुर्गा देवी, सुभाष और संत कुमार सोनी को कार्यकारिणी सदस्य और रविकांत सिंह को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। अंत में पदाधिकारियों को उमेश बहादुर सिंह ने शपथ दिलाई। इस मौके पर सुरेश यादव, अखंड प्रताप सिंह, रामेंद्र श्रीवास्तव, रामचंद्र गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

लोनिवि संयुक्त कर्मचारी वेलफेयर के अध्यक्ष बने राम वृक्ष
सोनभद्र। लोक निर्माण विभाग संयुक्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन शाखा सोनभद्र का चुनाव प्रदेश महामंत्री रामराज दुबे की देखरेख में सोमवार को हुआ। रामवृक्ष प्रसाद जिलाध्यक्ष, संतोष कुमार मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पारसनाथ यादव उपाध्यक्ष, रामनरेश मौर्य जिलामंत्री, रविकांत सिंह संयुक्त मंत्री, उमेश चंद्र कोषाध्यक्ष और सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव निर्विरोध ऑडिटर निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें