फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकल पड़े कांवरिया बाबा को जल चढ़ाने

Sun, 31 Jul 2016 11:54 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
विंण्ढमगंज से बाबा बैजनाथ धाम रवाना होते कांवरियां।
विज्ञापन
गुप्तकाशी शिवद्वार में जलाभिषेक के लिए रविवार को कांवरियों का जत्था निकला। उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। जोनल और सेक्टर स्तर पर पुलिस की तैनाती की गई है। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर एक लेन से ही वाहनों का संचालन किया जा रहा है। जबकि दूसरी लेन कांवरियों के लिए खाली करा दी गई है। जहां-जहां सड़कों पर गड्ढे हैं, उन्हें यातायात उपनिरीक्षक की देखरेख में पटवाया जा रहा है। 
विज्ञापन


शनिवार की शाम पांच बजे तक विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर से जल लेकर कांवरियां शिवद्वार के लिए रवाना हुए। रात भर कांवरियां बोल बम, बोल बम का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। धंधरौल बांध से शाहगंज तक सदर एसडीएम कैलाश सिंह, सीटी सीओ सच्चिदांनद, सदर कोतवाल अबरार अहमद अलग-अलग भ्रमण कर कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था में लगे फोर्स की जांच करते हुए अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखे हुए थे।

रात नौ बजे के बाद एसपी लल्लन सिंह ने शिवद्वार तक ड्यूटी की जांच की। डीएम के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी जिन रास्तों से कांवरियों का आना-जाना है उन पर बने गड्ढों को ठीक कर रहा है। शाहगंज में हर ओर गेरूआ वस्त्र धारण किए लोग ही दिखाई पड़ रहे थे। छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं भी कांवर लेकर उमा-माहेश्वर के दरबार में जा रही हैं। फोर्स के साथ थानाध्यक्ष राकेश कुमार भ्रमण कर जायजा लेते रहे, ताकि कांवरियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन


घोरावल विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर, मिर्जापुर के बरिया घाट और चुनार के गंगा नदी से जल लेकर हजारों कांवरियाें का जत्था जल लेकर गुप्तकाशी पहुंचा। शिवद्वार रविवार की दोपहर दो बजे मंदिर परिसर के आसपास कांवरियां पहुंचने लगे थे। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रही। घोरावल एसडीएम गिरिजाशंकर सिंह, अतिरक्त एसडीएम अशोक सिंह यादव, सीओ सच्चिदानंद, थानाध्यक्ष भारतभूषण तिवारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें