फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आजमगढ़ ने जीती अंतरराज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ की टीम ने जेएमडी दिल्ली को हराकर लगातार दूसरी बार 40वीं अंतरराज्यीय वाॅलीबॉल प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा कर लिया। इस वर्ष की प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों (34 ग्रामीण और 8 शहरी) ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिनमें से चिल्काटाड़ और प्रकाश पॉली क्लीनिक रॉबर्ट्सगंज के बीच खेले गए ग्रामीण फाइनल में रॉबर्ट्सगंज विजेता बना। पहले दिन के सेमीफाइनल मुकाबले में तुलापुर, मिर्जापुर और आजमगढ़ की टीम के बीच मुकाबला हुआ।
आजमगढ़ ने दोनों सेटों में शानदार खेल दिखाते हुए तुलापुर को 25/21 और 25/17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में जेएमडी दिल्ली ने प्रकाश पॉली क्लिनिक राबर्ट्सगंज को 25/14 और 25/19 से हराया।
विज्ञापन

फाइनल में आजमगढ़ ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जेएमडी दिल्ली को सीधे सेटों में 25/19 और 25/22 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब आजमगढ़ के हमदान को दिया गया।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता श्रवण सिंह गोंड ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पुरस्कार और धनराशि प्रदान की। इसके अलावा डॉ. एचपी सिंह ने विजेता और उपविजेता सभी खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की।
समापन समारोह में ग्राम प्रधान मधुबन बर्फीलाल, ग्राम प्रधान लिलासी रामनरेश जायसवाल, ग्राम प्रधान चांगा रामप्यारे सिंह, रविकांत गुप्ता, आशीष गुप्त, अशोक कुमार शर्मा, ब्रह्मदेव प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें