राबर्ट्सगंज में महापुरुषो की पोस्टर प्रदर्शनी को संबोधित करते यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव चंचल
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ‘आजादी का झरोखा’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को राबर्ट्सगंज के अशोक नगर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और क्रांतिकारी नेताओं के चित्र की प्रदर्शनी लगाई। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यकर्ताओं ने आजादी के लिए दी गई कुर्बानियों को याद किया। मुख्य अतिथि युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव चंचल शर्मा ने कहा कि लाखों लोगों की कुर्बानी के बाद भारत स्वतंत्र हुआ। आजाद भारत में रहने का जो सौभाग्य हम लोगों को मिला है उसमे हमारी भी जिम्मेदारी होती है की इन नेताओं को हमेशा याद रखें। जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि देेेश को दोबारा गुलामी की ओर जाने से बचाने के लिए सभी को एकजुट होेना पड़ेगा। जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी होती है अपने आगे आने वाली पीढ़ियों को भी क्रांतिकारी नेताओं के बारे में बताएं। जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम ने कहा कि सबको लेकर चलने वाला सही मार्गदर्शक होता है। विधानसभा अध्यक्ष घोरावल दीपक कोहली ने कहा कि सबको मिल कर रहना इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राबर्ट्सगंज श्रीकांत मिश्रा, कमलेश यादव, सूरज वर्मा, अंशु ुमद्धेशिया, इंद्रजीत शुक्ल, रमेश कुमार, प्रदीप चौबे, दशरथ त्रिपाठी, शीतला सिंह पटेल, अनिल चौबे, अजय सिंह, प्रदीप चौहान, सुनील गुप्ता, विक्की कुमार, शंकरलाल भारती मौजूद रहे।