सोनभद्र। अयोध्या में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम जन्म भूमि पर भव्य निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। इसको लेकर सोनांचल में चारों तरफ खुशी का माहौल है। बुधवार को भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस समेत अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मंदिर निर्माण की शुरूआत होने की खुशी में अपने-अपने घरों में दीपक जलाएंगे। वहीं राबर्टर्सगंज समेत अन्य जंगहों पर आरएसएस से जुड़े लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मिष्ठान वितरित करने की तैयारी में भी है। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीश ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मंदिर निर्माण को लेकर चारों तरफ खुशी का माहौल है। संगठन से जुड़े लोगों के अलावा अन्य लोग भी दीपक जलाएंगे। आरएसएस के जिला सह संचालक हर्ष अग्रवाल ने कहा कि मंदिर निर्माण की खुशी में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मिष्ठान वितरित करने की भी तैयारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि कार्यकर्ताओ को अपने-अपने घरों में दीपक जलाने के लिए कहां गया है। सदर विधायक चौबे ने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण होने की खुशी चारों तरफ दिखाई दे रही है। सभी लोग अपने-अपने घरों में दीपक जलाने की तैयार में जुटे है। बता दें कि अयोध्या में मंदिर निर्माण की खुशी सोनांचल में चहुओर दिखाई दे रही है। श्रीराम भक्तों ने घरों में पूजन-अर्चन की भव्य तैयारियां की है। श्रीराम, हनुुमान समेत अन्य देवी-देवताओं की मंदिरों में भी पूजन अर्चन की तैयारी की गई है।