फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया फ्रिडम रन के तहत रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनटीपीसी शक्तिनगर (सिंगरौली) के सीआईएसएफ जवानों ने शुक्रवार को साइकिल रैली निकाल लोगों को सेहत के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कमांडेंट जयप्रकाश आजाद ने निरोगी काया के लिए टिप्स दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सतत प्रयास से हम स्वस्थ्य भारत का निर्माण कर सकते हैं। आयोजन भारत सरकार एवं सीआईएसएफ मुख्यालय के निर्देश पर किया गया। 15 अगस्त से दो अक्तूबर तक फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत इस तरह के कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके तहत लोगों को फिटनेस के बारे में बताया जाएगा। शुक्रवार को विद्युत विहार कालोनी, शक्तिनगर में साइकिल रैली का आयोजन कर आम जनता को स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। कमांडेंट जय प्रकाश आजाद ने झंडा लहराकर रैली की शुरूआत किया। इस मौके पर उप कमांडेंट वी. विधुन, सहायक कमांडेंट कृष्णराज सिंह, आरक्षी निरीक्षक अनिल कुमार, निरीक्षक बाबूधन गुप्ता, महिला निरीक्षक पूजा नौडियाल, निरीक्षक एसएन पांडेय व इकाई के अन्य बल सदस्यों ने साइकिल रैली में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें