फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सड़क की जगह खदानों में हो पार्किंग की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन सड़क के बावजूद रोजाना जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए पुलिस व कोल प्रबंधन के अधिकारियों की बुधवार को बैठक हुई। इस दौरान सीओ पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल ने साफ कर दिया कि कोयला ढुलाई करने वाले वाहन मुख्य मार्ग के जगह कोयला खदानों में खड़े होने चाहिए। इसके लिए प्रबंधन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर कोयला परिवहन की ट्रक ट्रेलरों को आड़े तिरछे खड़ा करने के कारण आए दिन लगने वाले भीषण जाम की समस्या से निजात पाने के लिए बुधवार दोपहर एनसीएल खड़िया कोयला परियोजना कॉन्फ्रेंस हॉल में पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल की मौजूदगी में विमर्श हुआ। बैठक में उपस्थित एनसीएल अधिकारियों को पिपरी क्षेत्राधिकारी ने निर्देशित किया कि कोयला परिवहन की गाड़ियां खड़ी करने के लिए कोयला खदानों के अंदर पार्किंग की व्यवस्था की जाए। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया कि यदि कोई ट्रक या ट्रेलर मुख्य मार्ग पर खड़ा मिलता है तो उस पर कार्रवाई करें। बैठक में प्रमुख रूप से शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, एनसीएल खड़िया के स्टाफ अधिकारी, एनसीएल बीना स्टाफ अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी और कोयला डिस्पैच से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक से दूर रखे गए जनप्रतिनिधि
कोयला परिवहन की गाड़ियों के कारण आए दिन लगने वाले जाम से आम जनता का जीवन बेहाल व बेबस प्रतीत हो रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व मीडिया द्वारा लगातार इस समस्या की ओर प्रशासन और प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराने के बाद बुधवार दोपहर एनसीएल खड़िया परियोजना के वातानुकूलित बंद कमरों में बैठक हुई। सवाल उठना लाजिमी है कि जब जनहित की समस्या से जुड़े विषय पर भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बैठकों से दूर रखने का षड्यंत्र रचा जाएगा तो जनता का प्रतिनिधित्व कौन करेगा ?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें