फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवधेश सेठ बने ताप विद्युत मजदूर संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ताप विद्युत मजदूर संघ का ओबरा तापीय विद्युत परियोजना इकाई के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संरक्षक पारसनाथ को चुना गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अवधेश कुमार सेठ को दी गई। कार्यवाहक अध्यक्ष शिव बहादुर शुक्ला को बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर यशपाल सिंह, राम अवध गिरी, राम किशुन, राम सिंह तथा श्याम नारायण यादव का चयन किया गया। वहीं सचिव पद की जिम्मेदारी सत्य प्रकाश सिंह को दी गई। उपसचिव ऋषिकेश भारद्वाज, रमेश भारद्वाज, सुरेश कुमार, सौरभ सिंह, अनीश कुमार पांडेय बने। कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव को बनाया गया। प्रचार सचिव रामकुमार, शंभू यादव, राजू यादव, राजेश यादव और संजय कुमार प्रजापति बने। कार्यालय सचिव राम अवध को चुना गया। इसके अलावा आठ विशेष आमंत्रित सदस्य व 14 कार्यकारिणी सदस्य बनाये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें