फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कोटेदार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए अवधेश जायसवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन विकास खंड में शनिवार को कोटेदार संघ की बैठक हुई। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती और भावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में संगठन के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, जिसमें अवधेश जायसवाल को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों पर शशिशेखर त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, अलख नारायण शुक्ला को संरक्षक, त्रिलोकीनाथ को कोषाध्यक्ष, हेमंत कुमार को महामंत्री और पूरन चंद्र को मंत्री नियुक्त किया गया।
जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि कोटेदारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहेगा।बैठक में कोटेदार संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें