खनिज विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मंगलवार को नगर के एक होटल में मोटर्स आपरेटर्स एसोसिएशन ने बैठक हुई। इसमें जुटे वाहन स्वामियों ने न्याय के लिए लड़ाई लड़ने का एलान किया। ट्रक मालिकों को भाजपा की जिला इकाई ने समर्थन करने का आश्वासन दिया।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे ने कहा कि खनिज विभाग गलत तरीके से वाहनों से वसूली कर रहा है। चेकपोस्ट पर गैर जिले के अपराधिक प्रवृत्ति के लोग डंडे लेकर बैठते है।
ट्रक चालकों से परमिट चेक करने के नाम वसूली की जाती है। इसका विरोध करने वाले मोटर मालिकों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है। बोले अब सर्वेयर की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।
बैठक में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने आरोपों का समर्थन करते हुए, जिला प्रशासन को चेतावनी दी। बोले अगर अवैध खनन, परिवहन बंद नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।
बैठक में ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यकांत त्रिपाठी, फतेह बहाुदर सिंह, देवव्रत उपाध्याय और हनुमान गुप्ता आदि ने कहा कि वाहन स्वामियों का शोषण बंद कर अंडर लोड की परमिट दी जाए।
बैठक में अविनाश शुक्ला, मनीष अग्रहरि, प्रदीप जायसवाल, अमित चौबे, विनय श्रीवास्तव और नेता यादव, विनोद मौर्य, सुरेश केशरी, धीरज यादव, गुल्लु सरदार, आद्दया पांडेय, दिनेश पांडेय, शिबली खान, टिकू राय, दानिश खान आदि लोग उपस्थित थे।