म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में मंगलवार की दोपहर ऑटो रिक्शा और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में मां-बेटा समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां से डॉक्टर ने दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर एक ऑटो रिक्शा और बाइक की टक्कर जोरदार टक्कर हो गई। इसमें ऑटो रिक्शा पर सवार काशीनाथ (50) और रजिया (40) निवासी डडीहरा, इंद्रकुंवर (30) और उर्मिला (45) निवासी रासपहरी, मंजू (16) निवासी देवरी, ऑटो चालक राकेश कुमार (22) और सुनील (24) निवासी देवरी तथा बाइक सवार अजय (18) और उनकी मां बसंती देवी (40) निवासी रासपहरी घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक ऑटो देवरी गांव से सवारियां लेकर साप्ताहिक बाजार आश्रम मोड जा रहा था। रासपहरी गांव में सामने से आ रही बाइक से ऑटो रिक्शा की टक्कर हो गई। इस दौरान ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और घायलों को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने ऑटो चालक राकेश और मंजू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।