फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शिवद्वार मंडल के भाजपा अध्यक्ष का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल (सोनभद्र)। विधानसभा क्षेत्र के शिवद्वार मंडल के भाजपा अध्यक्ष का एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें वह पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपशब्द कह रहे हैं। शिवद्वार मंडल अध्यक्ष ने इसे 3 वर्ष पुराना बताया है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद भाजपा के शिवद्वार मंडल अध्यक्ष विमलेश चौबे का एक ऑडियो सोशल मीडिया में तेजी से घोरावल क्षेत्र में वायरल हुआ। इस ऑडियो में वह एक भाजपा कार्यकर्ता से व्हाट्सएप पर कुछ मेसेज डालने को लेकर बात कर रहे हैं। बातचीत के दौरान वह कुछ कार्यकर्ताओं का नाम लेकर अपशब्द कह रहे हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद क्षेत्रीय राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस संबंध में मंडल अध्यक्ष विमलेश चौबे ने बताया कि यह ऑडियो सन 2022 का है। उस समय वह शिवद्वार के मंडल महामंत्री पद पर थे। राजनीतिक दुर्भावना के चलते साजिश रच कर उनके खिलाफ ऑडियो वायरल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें